कुछ विशिष्ट -सूत्र
1.रात को पेड़ के नीचे नहीं सोना चाहिए । 2.शरीर ,मुख व नखो को नहीं बजाना चाहिए । 3.जल ,अग्नि व गुरुजनो के बीच में होकर नहीं निकलना चाहिए ।
4.मुर्दे के धुंए का सेवन नहीं करना चाहिए । 5.पूर्व की वायु ,तेज धूप व उडती धूल का सेवन नहीं करना चाहिए । 6.शत्रु ,वेश्या .भाट -चारण आदि का दिया भोजन नहीं करना चाहिए । 7.स्त्रियों में बहुत विश्वास नहीं करना चाहिए तथा उन्हें स्वतंत्र नहीं छोड़ना चाहिए । 8.खाली बैठ कर पृथ्वी को निष्प्रयोजन नहीं कुरेदना चाहिए । 9.तिरहा,बौधमठ ,चौराहा ,देवालय तथा सार्वजनिक स्थानों में रात को नहीं रहना चाहिए ।
10.देव,गाय ,ब्राह्मण ,राजा ,वैद्य ,वृद्ध और अतिथि का यथायोग्य सम्मान
करना चाहिए ।
11.अपनी आय का एक निश्चित भाग अवश्य दान करना चाहिए ।
12.राहुकाल व संध्याकाळ में धन का लेन -देन नहीं करना चाहिए। 13.भोजन बनाने के बाद पहली तीन रोटियां क्रमशः गाय कुत्ता व कौवे के लिए निकालना चाहिए।
14.गुरुवार को केले के वृक्ष का पूजन करना चाहिए ।
15.माता -पिता का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करना चाहिए ।
16.किसी को कभी भी धोखा नहीं देना चाहिए और खुद भी धोखे से बचना
चाहिए ।
17.प्रत्येक पूर्णिमा को भगवान शंकर जी का भोग लगाना चाहिए ।
...............................................................................
।। गृहस्थी के लिए यह शुभदायक बातें है ।यथा संभव प्रयास करे ।।
----------------------------------------------------------------------------
No comments:
Post a Comment